शिवपुरी नगर: दो माह से वेतन नहीं मिलने पर फूटा पंप ऑपरेटरों का गुस्सा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर लगाई गुहार; बोले- वेतन नहीं दे सकते तो भीख
शिवपुरी नगर पालिका परिषद के पंप ऑपरेटरों ने सोमवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपते हुए समय पर वेतन दिलाने और अधिकारियों द्वारा कथित रूप से दी जा रही धमकियों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि वे नगर पालिका के 39 वार्डों में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।