सुसनेर: खजूरी जोड़ के पास सड़क हादसे में बामनियाखेड़ी के युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
सोमवार की सुबह 11 बजे स्थानीय पुलिस थाने से हेडमोरिर धर्मेंद्र पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि उज्जैन-झालावाड NH स्थित खजूरी जोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्राम बामनियाखेड़ी निवासी एलकार सिंह सिसोदिया की मौत हो गई है। वे सड़क किनारे बाइक को खड़ा करके लघुशंका करने के लिये खड़े थे तभी यह हादसा हुआ। सिविल अस्पताल में PM के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया है