ज्ञानपुर: सम्भल हिंसा मामले में भाकपा माले ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) की भदोही इकाई ने उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा है। पार्टी ने इस घटना को भारत के धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक ताने-बाने को नष्ट करने का एक प्रयास बताया है।