अररिया: अररिया में नहर पुल पर 6 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, जीरो माइल से खरीदकर ₹250 में बेचता था
Araria, Araria | May 13, 2026 अररिया नगर थाना पुलिस ने शहर में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान एबीसी नहर पुल के समीप पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को 6 ग्राम स्मैक के साथ रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक सोनू कुमार (20 वर्ष) फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिसकुंड सामो