नवाबगंज: मसौली क्षेत्र के बिंदौरा चौराहे पर डंपर में लगी आग, चंद मिनटों में धुआं और लपटें दिखीं, दमकल कर्मियों ने काबू पाया
मसौली थाना क्षेत्र में गोंडा-बहराइच हाईवे स्थित बिंदौरा चौराहे पर गुरुवार की रात करीब 11 बजे एक डंपर में भीषण आग लग गई। इस घटना से चौराहे पर हड़कंप मच गया। सब्जी बाजार के पास खड़े डंपर से पहले हल्का धुआं उठता देखा गया। शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य समझा, लेकिन कुछ ही मिनटों में धुआं घना हो गया और तेज लपटें उठने लगीं।