बनमनखी: जानकीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग से नाम और पहचान छिपाकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
जानकीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर कथित रूप से यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोप है कि युवक ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर दूसरे नाम से नाबालिग और उसके परिवार का विश्वास जीता तथा लंबे समय तक उसका शोषण किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अररि