राघोगढ़: टोडरा गांव में उधर रुपए न देने पर मां बेटे ने बड़े भाई और उसके साले पर लाठियो से मारपीट के लगाए आरोप, मामला दर्ज
राघोगढ़ के जामनेर थाना के टोडरा गांव में फरियादी मुकेश धाकड़ ने अपने ही बड़े भाई और उसके साले पर मारपीट के आरोप लगाए है। 3 जून को दर्ज मामले में पुलिस को बताया, बीते रोज घर पर था, तभी बड़ा भाई और उसका साला ₹50000 मांगने आए। मना करने पर दोनों पर फरियादी और उसकी मां भगवती बाई की लाठियों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।