पन्ना: 42 वर्षों का अटूट सफर, नम आँखों से शिक्षिका रजिया बेगम को विदाई
Panna, Panna | Jul 31, 2026 शासकीय माध्यमिक शाला इटवा खास मे 42 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद शिक्षिका रजिया बेगम 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हुईं। माँ सरस्वती की पूजा से शुरू हुए विदाई समारोह मे जब एलसीडी स्क्रीन पर पुरानी यादों के चित्र उभरे, तो पूरा प्रांगण भावुक हो उठा। सहकर्मियों ने उन्हें सहृदय और हंसमुख बताया। रजिया बेगम ने ग्रामीणों के अटूट सहयोग और पुरानी यादों को साझा किया