चनपटिया: चनपटिया में घटिया सड़क निर्माण का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
चनपटिया प्रखंड के गुरवलिया गांव में जाने वाली सड़क कारी टोला से यादव टोला सड़क के घटिया निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के निर्माण कार्य में मानक के अनुसार संवेदक द्वारा कार्य नहीं किया गया है, अभी सड़क का पिचिंग हुए 10 दिन भी नहीं हुआ और सारी गिट्टी पत्थर टूट रहे हैं।