चनपटिया: बेतिया: पोखरिया गांव में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा जीएमसीएच में कराया गया भर्ती
घटना चनपटिया प्रखंड क्षेत्र के पोखरिया का है जहां एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों के द्वारा उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां मौके पर उसके परिजन पहुंचे और चिकित्सकों के द्वारा स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जीएमसीएच रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज जारी है।