चनपटिया: कुमारबाग रैक प्वाइंट पर ट्रक ने दुकानदार को रौंदा,आक्रोशित लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पिटा
चनपटीया में तेज रफ्तार ट्रक ने एक चाय दुकानदार को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। हालांकि घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है।घटना जिले के कुमारबाग थाना क्षेत्र के बेतिया-चनपटिया मुख्य मार्ग स्थित कुमारबाग पेट्रोल पंप के पास की है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया।