प्रतापगढ़: पुलिस लाइन में पत्रकारों और पुलिस कर्मियों के बीच खेला गया मैत्रीपूर्ण मैच, जिलाधिकारी रहे मुख्य अतिथि
प्रतापगढ़ के पुलिस लाइन में रविवार को दोपहर 12:00 पत्रकारों और पुलिस कर्मियों के बीच मैत्रीपूर्ण मैच का आयोजन किया गया ।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संजीव रंजन रहे । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पुलिस एकादश की टीम ने 20 ओवरों में 208 रन बनाए। जवाब में मीडिया एकादश की टीम महज 108 रन ही बना पाई। विजेता टीम को जिलाधिकारी संजीव रंजन ने ट्राफी दिया।