हुज़ूर: भोपाल के सतपुड़ा भवन की चौथी मंजिल पर लगी आग
Huzur, Bhopal | Feb 20, 2024 भोपाल के सतपुड़ा भवन की चौथी मंजिल पर एक बार फिर आग लग गई। चौथे फ्लोर पर धुआं उठता दिखा। कुछ ही देर में सुरक्षाकर्मी फायर उपकरण लेकर पहुंचे। 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आग लगी तब हम पास में ही थे। मौके पर पहुंचे तो देखा 5-6 जगह आग सुलग रही थी।