हुज़ूर: पीएम उच्चतर शिक्षा अभियान की भोपाल में डिजिटल लॉन्चिंग
Huzur, Bhopal | Feb 20, 2024 भोपाल। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत 400करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश की 8 यूनिवर्सिटी में अलग -अलग प्रोजेक्ट पर काम होगा। 400 करोड़ रुपए की प्रोजेक्ट को भोपाल के बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में डिजिटल लांच किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जम्मू से जुड़े और कार्यक्रम को संबोधित किया।