हुज़ूर: भोपाल के रवींद्र भवन में पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया, मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए
Huzur, Bhopal | Feb 20, 2024 भोपाल के रवींद्र भवन में पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव कार्यक्रम में शामिल हुए। मिली जानकारी के अनुसार, सम्मेलन के पहले पूर्व सीएम ने नागरिकों के साथ स्मार्ट सिटी पार्क में 108 पौधे रोपे। सीएम मोहन यादव ने वैदिक मंत्रों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ पौधारोपण किया।