भभुआ: पत्नी के लापता होने पर पति ने भभुआ थाना में कराई सनहा दर्ज
Bhabua, Kaimur | Nov 8, 2025 पत्नी के लापता होने पर भभुआ थाना में पति ने सनहा दर्ज कराया है। शनिवार को 11 बजे थाना पर दिए गए आवेदन में भभुआ वार्ड 23 निवासी पति ऋषुराज अग्रवाल ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल नगर लखनऊ निवासी स्वर्गीय राजकुमार गुप्ता की पुत्री हिमांशी गुप्ता से शादी हुई थी। उसके साथ से एक मेरा पुत्र और पुत्री भी है।पत्नी घर से निकली तो वापस नहीं लौटी।