अनूपपुर: गेहूं बेचने के स्लॉट के लिए 8 दिन से जूझ रहा किसान, 181 में शिकायत के बाद भी राहत नहीं
अनूपपुर। पिपरिया निवासी किसान राम जी पटेल पिछले 8 दिनों से गेहूं बेचने के लिए स्लॉट बुकिंग कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें लगातार तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई बार प्रयास के बावजूद स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा, जिससे किसान परेशान है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 में भी शिकायत दर्ज कराई,