राजगढ़: सादुलपुर से BJP नेत्री सुमित्रा पूनिया ने अतिरिक्त चना तुलाई को लेकर किसानों से की बातचीत, निष्पक्ष जांच की मांग
Rajgarh, Churu | May 18, 2026 राजगढ़ उपखंड के सिद्धमुख स्थित समर्थन मूल्य चना खरीद केंद्र पर कट्टों में 2 से 3 किलो अतिरिक्त वजन तौलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा नेत्री एवं सादुलपुर से भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा पूनिया सोमवार को खरीद केंद्र पहुंचीं और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याए सुनीं।सुमित्रा पूनिया ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय नही होने देंगे।