बहादुरगढ़: रोहतक दिल्ली रोड पर दिनदहाड़े शातिर ठग सहेलियों को बातों में उलझाकर मंगलसूत्र और बालियां ले उड़े
वारदात विटोली और उसकी सहेली के साथ हुई है। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। फिलहाल यहां शक्ति नगर में रहती हैं और एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 स्थित एक फुटवियर कम्पनी में काम करती हैं। ड्यूटी से लौटते वक्त ये वारदात की शिकार हुई। विटोली का कहना है कि वे तिपहिया वाहन से रेलवे रोड पर उतरी थी। उन्हें बाजार में सामान खरीदना था। इसी दौरान एक लडक़ा व महिला