शाहजहांपुर: जनहानि व पशुहानि पीड़ितों को वितरित किए गए सहायता चेक, वित्त मंत्री बोले- आंसू पोंछने के लिए सरकार की व्यवस्था
शाहजहांपुर। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तथा सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर ने दैवीय आपदा में जनहानि व पशुहानि से प्रभावित लाभार्थियों को सहायता चेक वितरित किए।इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि व्यक्ति के जीवन का कोई मोल नहीं हो सकता, लेकिन पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछने और उन्हें सहारा