हुज़ूर: मध्य प्रदेश में भारी बारिश, आने वाले समय में भी मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
Huzur, Bhopal | Jul 3, 2026 9 दिन की देरी से आया मानसून पूरे मध्य प्रदेश में छा गया है। उज्जैन और आसपास के इलाकों में बीती रात तेज बारिश हुई। इससे शिप्रा नदी के घाट पर कई मंदिर पानी में डूब गए। वहीं, गांवड़ी लोढ़ा गांव में गुरुवार रात करीब 8 बजे सहायक सचिव सूर्य प्रताप सिंह सोनगरा बाइक समेत खंती में बह गए। उनकी तलाश जारी है।