कौंच: बरोदा कला गांव में कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम बच्ची की हुई दर्दनाक मौत
Konch, Jalaun | Jun 27, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम बरोदा कला में कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से शनिवार सुबह 11 बजे 5 वर्षीय मासूम अनन्या पाठक की दर्दनाक मौत हो गई। अनन्या, निवासी ग्राम नगला पाठक, थाना फफूंद, जिला औरैया, अपनी बीमार नानी को देखने मामा के घर आई हुई थी। शनिवार को नींद से जागने के बाद उसने कमरे में रखे लोहे के कूलर को छू लिया, जिससे उसे करंट लग गया।