देहरादून: यूसर्क ने आईआरडीटी हॉल, सर्वे आफ इंडिया में चतुर्थ महिला वैज्ञानिक कॉन्कलेव-2024 का आयोजन किया, राज्यपाल ने की शिरकत
यूसर्क की ओर से देहरादून के आईआरडीटी हॉल सर्वे आफ इंडिया में महिला वैज्ञानिक कॉन्कलेव-2024 का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल रि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर 13 महिला वैज्ञानिकों और तीन छात्राओं को पुरस्कार देकर राज्यपाल ने सम्मानित किया है।