देहरादून: एस्ले हॉल चौक में कांग्रेसियों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का फूंका पुतला, इस्तीफे की मांग की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबेडकर पर दिये विवादित बयान पर देश के साथ ही उत्तराखंड राज्य में सियासत गरमा गई है. सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एस्ले हॉल चौक देहरादून में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में अमित शाह का पुतला दहन किया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।