देहरादून: ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों के साथ बैठक की, 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों पर हुई चर्चा
उत्तराखंड में आगामी 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए,जनपद में होने वाले आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की.जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं.