धौलपुर: बरेह मोरी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक की हुई मौत
सदर थाना क्षेत्र के राजाखेड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार धौलपुर से काम करने के बाद वापस अपने घर की ओर लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की मोर्चरी पर पहुंचे मृतक 40 वर्षीय युवक श्यामू पुत्र काशीराम न