उदवंतनगर प्रखंड क्षेत्र के गजराजगंज ओपी की पुलिस ने छोटी सासाराम से तीन शराबियों को धर दबोचा गजराजगंज ओपी अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया की तीनों शराबियों को गुप्त सूचना पर नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। सभी की पहचान बर्गही निवासी मुक्ति नारायण सिंह, हाकिम सिंह व अक्षय लाल सिंह के रूप में हुई है।