मधेपुरा में रविवार को दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में किया गया। जिले के कुल पांच परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा में शामिल होने वाले कुल 5328 परीक्षार्थियों में से 4215 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1113 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।