बालोद: जनगणना 2027: समय से पहले घर-घर सर्वे पूरा करने वाले कर्मचारियों का सम्मान, जिला पंचायत CEO ने जनगणना का काम देखा
Balod, Balod | May 9, 2026 जनगणना 2027 के तहत घर-घर जाकर मकानों और परिवारों की जानकारी जुटाने का काम समय से पहले और पूरी शुद्धता के साथ पूरा करने वाले कर्मचारियों को ग्राम घीना में सम्मानित किया गया। जनसमस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।