मिर्ज़ापुर: विंध्याचल में विंध्य कॉरिडोर के अंतर्गत अधिग्रहित दो भवनों को सड़क चौड़ीकरण के लिए जेसीबी से किया गया ध्वस्त
विंध्याचल में सड़क चौड़ीकरण को लेकर अधिग्रहित किए गए दो भवनों को जेसीबी से गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे ध्वस्त कर दिया गया। विंध्य कॉरिडोर के अंतर्गत विंध्याचल रेलवे स्टेशन से स्टेट बैंक चौराहा, प्रशासनिक भवन होते हुए पुरानी वीआईपी मार्ग 40 फीट चौड़ा होना है। जिसकी जद में कुल 70 भवन हैं। इनमें से 24 भवनों का क्रय कर लिया गया है।