घुवारा: घुवारा सीएससी में डॉक्टरों और स्टाफ से मारपीट, अस्पताल में तोड़फोड़; शासकीय दस्तावेज फाड़े
घुवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) में मंगलवार की देर रात करीब 1 बजे कथित रूप से शराब के नशे में धुत 30 से 40 लोगों ने अस्पताल में घुसकर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि उपद्रवियों ने शासकीय दस्तावेज फाड़ दिए और अस्पताल में तोड़फोड़ कर कांच समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद अस्पताल स्टाफ ने शिकायत की।