बांसवाड़ा: शोकपाड़ा गांव में घर के आंगन में बैठे व्यक्ति के गुप्तांग पर श्वान ने किया हमला, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
पाटन थाना क्षेत्र के शोकपाड़ा गांव में मंगलवार शाम 5 बजे 35 वर्षीय व्यक्ति देवू पुत्र हरसिंग बारिया निवासी शोकपाड़ा अपने घर के आंगन में बैठा था, तभी अचानक श्वान ने उस पर हमला कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल कुशलगढ़ ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद मंगलवार शाम 7:30 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया।