धमतरी: युवक के पीठ पर चाकू से हमला कर बदमाश मोबाइल व पैसे लेकर हुए फरार
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी हरेंद्र यादव ने बताया कि अपने परिचित के बुलाने पर काम के सिलसिले में धमतरी आया था। बताया कि वह जगदलपुर से बस से धमतरी पहुंचा। बस स्टैंड पहुंच यात्री प्रतीक्षालय में बैठा हुआ था। इसी दौरान दो युवक नशे में आये। एक उसके सामने खड़ा था एक पीछे। अचानक पीछे खड़े युवक ने उसके पीठ पर चाकू मार दिया।