ललितपुर: नर्मदापुरम में 14 गो सेवकों को आजीवन कारावास की सजा के मामले में, हिंदूवादी संगठनों ने ललितपुर में DM को सौंपा ज्ञापन
ललितपुर कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार दोपहर करीबन 1:00 बजे विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मध्य प्रदेश की नर्मदा पुरम में न्यायालय द्वारा 14 गोसवेकों को सुनाई गई आजीवन कारावास के मामले में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर उक्त सजा को माफ कराए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।