सिवनी मालवा: जेसीबी से सड़क तोड़कर नाले की सफाई शुरू, जेल रोड जलभराव पर प्रशासन ने की कार्रवाई
सिवनी मालवा में सोमवार शाम तेज बारिश के बाद जेल रोड पर हुए जलभराव के मामले में प्रशासन सक्रिय हो गया। मंगलवार दोपहर 12 बजे जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए एसडीएम विजय राय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह उइके, नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन और थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बारिश के दौरान 2 फीट तक भरे पानी की स्थिति