दमोह: बुंदेलखंड: दमोह में मोनिया नृत्य की धूम, बड़ापुरा, बांदकपुर, जरारुधाम में नृत्य करते वीडियो वायरल
दमोह दीपावली पर्व के साथ ही जिले के ग्रामीण अंचलों में मोनिया नृत्य की धूम मच गई है। सदियों पुरानी यह लोक परंपरा आज भी जिले के गांवों में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है। दीपावली के अगले दिन से शुरू होकर कार्तिक महीने तक चलने वाला यह नृत्य ग्रामीणों की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक माना जाता है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।