दुमका: दुमका नगर थाना क्षेत्र के नीम टोला गांव में अचानक बांस की झुंड में लगी आग
Dumka, Dumka | Apr 4, 2024 दुमका नगर. नगर थाना क्षेत्र के नीम टोला गांव में अचानक बांस की झुंड में आग लग गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नगर थाना और अग्निशमन विभाग को दी. अग्निशमन कर्मियों द्वारा करीब एक घंटा मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया. जिससे बड़ी घटना घटने से बच गयी.