जांजगीर: ग्राम हाथीटिकरा में आंगनबाड़ी केंद्र की छत का प्लास्टर गिरा, बड़ा हादसा टल गया
ग्राम हाथीटिकरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार सुबह छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय केंद्र में केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका मौजूद थीं, जबकि बच्चे अभी नहीं पहुंचे थे। बच्चों के आने से पहले मलबे की सफाई कर दी गई और पोषण आहार तैयार करने का काम शुरू किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र की छत काफी जर्जर हो चुकी है।