नोहर: नोहर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन, शिक्षा जगत में रंगों की उमंग, ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में हुआ आयोजन
नोहर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन,शिक्षा जगत में रंगों की उमंग होली के पावन पर्व पर रविवार को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय,नोहर में होली मिलन समारोह उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व गणमान्य नागरिकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने होली की बधाई दी