हुज़ूर: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक
Huzur, Bhopal | Jun 17, 2025 मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' गायन के साथ प्रारंभ हुई। बैठक मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे शुरू हुई। मध्यप्रदेश में 9 साल बाद सरकारी कर्मचारी अधिकारियों को प्रमोशन मिलेगा। मंगलवार को हुई प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में इसकी मंजूरी मिल गई है।