धरियावद: ऊर्जा मंत्री से मिले विधायक थावरचन्द डामोर, क्षेत्र की विद्युत समस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों की उठाई मांग
विधानसभा क्षेत्र धरियावद के विधायक थावरचन्द डामोर ने जयपुर में राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नगर से शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं लंबित विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। विधायक डामोर ने मंत्री के समक्ष 132 केवी जी.एस.एस.मुँगाणा में पिछले दो वर्षों से लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग।