घाटमपुर थाना की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने हत्या के मामले में 2 साल से फरार चल रहे नामजद अभियुक्त मोहम्मद खालिद को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 6बजे बताया अभियुक्त कोई फोन इस्तेमाल नहीं कर रहा था।मुखबिर की सूचना पर जहानाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया है,जिसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और डंडा बरामद किया गया है