तरारी: श्मशान से लौटते वक्त काल बन गया रास्ता,भोजपुर में दाह संस्कार से लौट रहे लोगों से भरा ट्रैक्टर पलटा, बुजुर्ग हुआ घायल
Tarari, Bhojpur | Jul 11, 2026 भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दाह संस्कार कर लौट रहे लोगों से भरा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य लोगों को भी हल्की-फुल्की चोटें आने की सूचना है। घायल बुजुर्ग की पहचान सोहराई शर्मा (पिता- स्व. राम इकवाल शर्मा), निवासी मुआपा खुर्द, थाना इमादपुर