उचकागांव: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाला युवक साहिल खान गिरफ्तार, एसपी के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट साझा कर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ गोपालगंज पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। ताजा मामला उचकागांव थाना क्षेत्र का है, जहां सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक साहिल खान को गिरफ्तार किया है।