बेगूसराय में अपराधियों ने एक मजदूर को गोली मारकर हत्या कर दी है। इस हत्या के बाद लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस घटना के संबंध में बखरी डीएसपी कुंदन कुमार ने घटना की जानकारी दी है।