भवानीपुर: देर रात भीषण आग से दो परिवारों का घर जलकर राख, एक दर्जन मवेशियों की हुई मौत
भवानीपुर :- नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड संख्या 15 स्थित सिंघियान गांव में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से दो परिवार का घर सहित घर मे रखा सभी सामान जलकर राख हो गया । अचानक लगी भीषण आग से समूचे गांव अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर नीलम देवी और दिलीप कुमार के दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए।