जबलपुर: आधी रात को सड़कों पर उतरी 'महापौर की सेना', मशीनों और स्वच्छता सैनिकों ने संस्कारधानी के बाज़ार को चमकाया
संस्कारधानी को स्वच्छता के शिखर पर पहुँचाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अब कमर कस ली है। जब शहर गहरी नींद में सोया था, तब महापौर जगत बहादुर सिंह 'अन्नू', कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार खुद सड़कों पर मोर्चा संभाले हुए थे। मालवीय चौक से लेकर कमानिया तक के प्रमुख बाज़ार क्षेत्रों में भारी-भरकम मशीनों और 70 से अधिक ऊर्जावान स्वच्छता सैनिको