दमोह: भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी की घोषणा के बाद संकल्प पत्र के विषय में पत्रकार वार्ता संपन्न
Damoh, Damoh | Mar 4, 2024 दमोह शहर के कीर्ति स्तंभ चौक स्थित भाजपा कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे पूर्व वित्त मंत्री व दमोह विधायक जयंत मलैया ने लोकसभा चुनाव के चलते प्रत्याशियों की घोषणा के बाद विकास के मुद्दों पर चर्चा करते हुए क्षेत्रीय मुख्य मुद्दों को लेकर संकल्प पत्र के विषय में अपनी बात रखी।