सीतापुर: सिधौली इलाके में नहर के पानी में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद के सिधौली इलाके के कुंवर गड्डी चौराहे के पास नहर के पानी में डूब जाने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल में मामले में मृतक महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है पुलिस की तहकीकात भी जारी है।