जगदलपुर: दलपत सागर रोड में तेज रफ्तार टाटा एस ने स्कूटी सवार युवतियों को टक्कर मारी, चालक गड्ढे में गिरकर बुरी तरह घायल
दलपत सागर से धरमपुरा जाने वाले मार्ग एक सड़क हादसा हो गया । जिसमें एक तेज रफ्तार टाटा एस चालक स्कूटी सवार युवतियों को टक्कर मारकर फरार हो रहा था और इसी दौरान वह खुद हादसे का शिकार हो गया और वाहन समेत सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा । वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण वह पेड़ में जाकर फंस गया ।